HPSC ने शुरू की आठ विभागों के 285 पदों पर भर्ती की तैयारी, आवेदन शुरू; देखें डिटेल्स

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से 8 विभागों में 285 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. हरियाणा लोक सेवा आयोग आठ विभागों के 285 पदों को भरने की तैयारी में है. कई पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और कई के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी.

HPSC

HPSC में आज से आवेदन शुरू

हरियाणा लोक सेवा आयोग के मुताबिक हरियाणा राज्य भंडारण में प्रबंधक (कार्मिक ग्रुप ए) के 1 और विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा में उप मंडलीय अभियंता (विद्युतीय) के 2 पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. फॉरेंसिक साइंस लैब मधुबन करनाल में वरिष्ठ वैज्ञानिक (ग्रुप बी) में 1 पद के लिए सोमवार यानि आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है.

यह भी पढ़े -  पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती आज, हरियाणा में दिखेगा सियासी रंग; सिरसा से नूंह तक ये कार्यक्रम

इन पदों के लिए भी जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा में 50 पदों के लिए 13 जनवरी से आवेदन शुरू होंगे. हरियाणा राज्य आधारभूत संरचना एवं औद्योगिक विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) में लगभग 50 पदों के लिए 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी. अगर आप भी इच्छुक है तो इन पदों के लिए अपना आवेदन भेज सकते हैं. पदों से संबंधित सारी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक अधिसूचना देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.