हरियाणा के स्कूलों में नहीं रहेगी शिक्षकों की कमी, इस तारीख तक होंगे टीचरों के ट्रांसफर

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार को नूंह दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने पिगनवां खंड के हिगनपुर गांव में 1.37 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित राजकीय स्कूल का उद्घाटन किया. स्कूल उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की हैं.

Ladies Teacher

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस बात पर काम कर रही है कि बच्चे कैसे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और उनके कौशल में निखार किस तरीके से लाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त को इस स्कूल का नामकरण एक शहीद के नाम पर रखने के लिए कहा गया है.

हरियाणा में इस तारीख तक होंगे ट्रांसफर

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि आगामी 1 अप्रैल यानि नए शैक्षणिक सत्र तक सभी स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे. ट्रांसफर ड्राइव प्रकिया को 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा. सीएम नायब सैनी ने शिक्षा विभाग को सख्त आदेश जारी किया है कि जिन शिक्षकों का 20 सालों में ट्रांसफर नहीं हुआ है, उनका ट्रांसफर किया जाए. उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से किसी भी स्कूल में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी. शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत हैं.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

प्रशासन को सख्त निर्देश

उन्होंने बताया कि बतौर शिक्षा मंत्री मुझे नूंह जिले में बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने की खबरें मिल रही थी. हमने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि बच्चे नकल करके पास न हो और जो लोग नकल करवाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए. इसके बाद, बड़े स्तर पर सुधार देखने को मिला.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.