पहले खुद बने IAS ऑफिसर, फिर पत्नी को बनाया, पढ़िए UPSC सूर्य प्रताप सिंह की सक्सेस स्टोरी

नई दिल्ली | सफलता की कई कहानियां आपने सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताते है जो ना सिर्फ दो IAS अधिकारियों की है बल्कि ऐसे हमसफर की है जिसने अपनी पत्नी के सपने को अपने सपने की देखा और उसे पूरा किया. दरअसल, हम उत्तरप्रदेश के बरेली के रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह की बात कर रहे है जिसने 2021 में 258वीं रैंक के साथ IAS का पद प्राप्त किया था. फिलहाल वह बिहार के समस्तीपुर जिले में डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) के पद पर कार्यरत है.

IAS Couple

IAS Couple का जलवा

IAS सूर्य प्रताप सिंह की पत्नी कल्पना रावत है जो हरियाणा के सोनीपत जिले से है. उनका IAS बनने का सपना था. उसने लगातार 4 असफलताओं के बाद हार मान ली थी, लेकिन पति सूर्य प्रताप ने उसका हौसला बढ़ाया. अपने बिजी शेड्यूल के चलते हुए भी सूर्य प्रताप ने अपनी पत्नी कल्पना के लिए नोट्स तैयार किए और उन्हें बारिकी से सिखाया. उसके इसी जज्बे ने उसे IAS बना दिया. वर्तमान में दोनो को बिहार का ‘पावर कपल ‘ कहा जाता है.

UPSC सक्सेस स्टोरी

सूर्य प्रताप सिंह और कल्पना रावत दोनों ही IAS के पद पर कार्यरत है. सूर्य प्रताप सिंह ने 2021 में UPSC की परीक्षा में 258वीं रैंक हासिल की थी. उसके बाद, UPSC कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) के तहत भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में उनका सेलेक्शन हुआ, लेकिन हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने से वह घर लौट आए. वही कल्पना रावत का UPSC सफर थोड़ा मुश्किल रहा. उसे 4 असफलताओं के बाद 5वीं बार सफलता हासिल हुई. उसका रिजल्ट उसके पति से अच्छा था, उसने 78वीं रैंक हासिल की और IAS बनी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

सूर्य प्रताप सिंह बने प्ररेणा

सूर्य प्रताप सिंह अपने कार्य के प्रति शुरू से ही सख्त रवैया रखते है. समस्तीपुर से पहले वह सासाराम में SDM रह चुके है. वह अपनी व्यस्त ड्यूटी के बाद भी घर जाकर पत्नी को कोच की तरह पढ़ाते थे. उन्होंने अपनी पत्नी को हर विषय की गहराईयां सिखाई, जो एक टॉपर के लिए जरूरी होती है. रिजल्ट यह रहा है कि आज वो बिहार में पावर कपल के नाम से जाने जाते है. उनकी यह स्टोरी दूसरों के लिए प्ररेणा बनेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.