चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने जो जॉब सिक्योरिटी पोर्टल जारी किया है उस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी रखी गई है. 10 हजार कर्मचारी रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं ले पर रहे है. इस बारे में एचआरडी (ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट) व एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) को शिकायत भी की गई है. वित्त विभाग में भी कर्मचारियों की तरफ से अपने मोबाइल नंबर अपडेट करवा दिए गए हैं. इसके बाद भी, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी नहीं मिल रहा है.

हरियाणा सरकार ने पेश किया जॉब सुरक्षा पोर्टल
ऐसे में उन्हें अपने जॉब सिक्योरिटी पर खतरा मंडराता दिख रहा है. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने से कर्मचारी को 58 साल की उम्र तक जॉब मिलेगी. उन्हें समय- समय पर सरकार की तरफ से दिए जाने वालेबेनीफिट मिलते रहेंगे. कर्मचारियों का कहना है कि हरियाणा सरकार की ओर से अनुबंध कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम, आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 तथा हारट्रोन कर्मचारियों के लिए जॉब सिक्योरिटी देने के लिए जॉब सुरक्षा पोर्टल 25 दिसंबर 2025 को पेश किया गया था. इसमें कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जानी है.
10 हजार कर्मचारियों को नहीं मिल रहा ओटीपी
इस पोर्टल के अंतर्गत, सभी अनुबंधित कर्मचारियों को खुद आवेदन करना है जिसमें मोबाइल नंबर से ओटीपी मिलता है. उसके बाद, आगे पोर्टल पर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होती है. जॉब सिक्योरिटी पोर्टल लॉन्च होने के बाद जब कर्मचारियों ने पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर भरकर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की तो 10 हजार कर्मचारियों के ओटीपी प्राप्त नहीं हुए. यह कर्मचारी सिक्योरिटी ऑफ सर्विस एक्ट 2024 के लिए पूर्ण रूप से पात्र हैं जिनकी सर्विस में कोई भी गैप मौजूद नहीं है.
ऐसे में यह 10 हजार कर्मचारी ओटीपी न मिलने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं और परेशान है. कर्मचारियों का कहना है कि वह पूर्ण रूप से सिक्योरिटी ऑफ सर्विस एक्ट 2024 के लिए एलिजिबल है पर उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी नहीं मिल रहा है.