ज्योतिष | आज पूरे देश में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. सूर्य जिस दिन धनु राशि से निकाल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन को मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इस पर्व को विशेष महत्व प्राप्त है. साथ ही, इसे सूर्य का उत्तरायण होना भी कहा जाता है. कल से एक बार फिर से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी. मकर संक्रांति पर स्नान दान और पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

कल मकर संक्रांति का पावन पर्व
जैसा की आपको पता है कि मकर संक्रांति का पावन पर्व आमतौर पर 14 जनवरी को ही मनाया जाता है. अबकी बार 14 जनवरी को दोपहर 3:13 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं, इस समय से ही मकर संक्रांति का पुण्य काल शुरू हो जाएगा. ऐसे में दान और स्नान करने के लिए यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है. अगर संभव हो तो आपको किसी नदी में स्नान करना चाहिए, अगर ऐसा ना कर पाए तो आपको नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल डालकर स्नान अवश्य करना चाहिए.
अवश्य करें इन चीजों का दान
साथ ही मकर संक्रांति के दिन याद से भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए, इसे भी काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप किसी कारणवश 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन दान या पुण्य का कार्य नहीं कर पाते हैं, तो आप इससे अगले दिन 15 जनवरी को सुबह ऐसा कर सकते हैं.
इस दिन तिल- गुड़- कंबल- कपड़े- अनाज आदि दान करने का विशेष महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि इस दिन आप जो भी चीज दान करते हैं, उसका सौभाग्य आपको डबल प्राप्त होता है. दान करते समय आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आपको दान जरूरतमंद की जरूरत को देखकर ही करना चाहिए.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.