हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए जल्द भर लें अपना फॉर्म, नहीं मिलेगा दूसरा मौका

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)  की तरफ से हरियाणा पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू हो चुकी है. कांस्टेबलों के 5500 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया के बीच हरियाणा कर्मचारी आयोग चयन (एचएसएससी) की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि आवेदन की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.

POLICE

हरियाणा पुलिस भर्ती

आयोग द्वारा साफ तौर पर कह दिया गया है कि उम्मीदवारों को तय समय सीमा के बाद आवेदन का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा. आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह की तरफ से कल यानि मंगलवार को इंटरनेट मीडिया एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा की गई है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 25 जनवरी रात 12:00 तक अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान काटने का समय तय, अब सिर्फ इन 8 घंटों में चलेगी कंबाइन; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का फैलाया जा रहा भ्रम

किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है. आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से निशुल्क रहने वाली है. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 25 जनवरी निर्धारित की गई है. कुछ लोगों की तरफ से आवेदनों की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा था और युवाओं को गुमराह किया जा रहा था. इसके जवाब में मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद, कोई भी दूसरा मौका नहीं मिलेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.