हरियाणा के कंप्यूटर लैब सहायकों को बड़ी राहत, रिटायरमेंट तक सुरक्षित होगी नौकरी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों में कार्य कर रहे कंप्यूटर लैब सहायकों को बड़ी खुशखबरी दी जा रही है. सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों में काम कर रहे 2100 से ज्यादा कंप्यूटर लैब सहायकों की नौकरी भी रिटायरमेंट एज तक सुरक्षित की जाएगी. यानी कि अब इन्हें भी जॉब की सुरक्षा मिलेगी.

Computer Lab

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को समस्त कंप्यूटर लैब सहायकों का डेटा securedemployee.csharyana.gov.in अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं. सभी जिला अधिकारियों को कंप्यूटर लैब सहायकों का डाटा अपलोड करना होगा. कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान कर्मजीत संधू ने बताया कि ये कंप्यूटर लैब सहायक पिछले 14 सालों से भी ज्यादा वक्त से सरकारी स्कूलों में काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

एसोसिएशन लगातार कर रहा था प्रयास

इन्हें हर महीने सिर्फ 12 हजार रुपये मिलते है. जब से राज्य सरकार सेवा सुरक्षा अधिनियम लेकर आई है तभी से एसोसिएशन की तरफ से कोशिश की जा रही थी कि कंप्यूटर लैब सहायकों को भी इसका लाभ मिले. ऐसे में अब इन कंप्यूटर लैब सहायकों की नौकरी भी सुरक्षित होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.