हरियाणा ग्रुप डी के लिए अंतिम चरण में चल रही तैयारी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा के जो भी युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी है. बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से जल्द ही ग्रुप डी के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जैसा कि आप सब जानते हैं ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) अनिवार्य किया गया है.

Exam Jobs

हरियाणा ग्रुप डी की तैयारी में जुटा आयोग

ग्रुप सी के लिए सीईटी आयोजित किया जा चुका है. आयोग की तरफ से उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड जारी किया जा चुका है तथा आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जिसमें इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अब आयोग ग्रुप डी की तैयारी में जुटा हुआ है.

यह भी पढ़े -  SAI Officer Jobs: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, लास्ट डेट नजदीक

नोडल ऑफिसर हुए नियुक्त

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत की तरफ से भी इस बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि ग्रुप डी सीईटी की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है. परीक्षा के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किए जा चुके हैं. जल्द ही, ग्रुप डी सीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. ऐसे में जो भी उम्मीदवार हरियाणा ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी तैयारी सुचारू रूप से करते रहे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.