19 जनवरी को बनेगा साल का पहला पंचग्रही योग, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जनवरी का महीना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. 19 जनवरी को काफी खास माना जा रहा है, इस दिन साल का पहला पंचग्रही योग बनने जा रहा है. इस दौरान मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा विराजमान होंगे. इनकी युति की वजह से पंचग्रही योग का निर्माण होगा. मकर राशि में बन रहा यह पंचग्रही योग कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

19 जनवरी से चमकेगा भाग्य

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए साल का पहला पंचग्रही योग काफी खास रहने वाला है. अब आपके लिए किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, आप पहले से ज्यादा कमाई करने वाले हैं. पूर्व में किसी किए गए लंबे निवेश से आपको फायदा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. पिछले साल आपके जीवन में जो खुशियां नहीं आई थी, अब वह भी आने वाली है अर्थात आपको पंचग्रहों की युति का विशेष लाभ मिलने वाला है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग काफी अच्छा साबित होगा, अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. साथ ही कर्ज भी उतरता हुआ दिखाई दे रहा है, आपको कई क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिलेगी. घर परिवार में भी खुशियां आने वाली है, संतान प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है.

तुला राशि: पंचग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है, आपको करियर धन और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. व्यापार के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है. अब आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं. आप पहले से बेहतर फैसला ले पाएंगे, जीवन की दिशा अधिक स्पष्ट होती हुई दिखाई दे रही है.

मकर राशि: पंचग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, धन-धान्य के मामले में फैसले आपके पक्ष में आएंगे. जल्द ही कोई पुराना विवाद समाप्त हो जाएगा, आभूषण या संपत्ति में भी निवेश के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.