चंडीगढ़ | अगर आप हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) पास करनी होगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हाल ही में इस परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे. 17 और 18 जनवरी को HTET परीक्षा आयोजित हो सकती है पर अब ऐसा नहीं होगा. परीक्षा के लिए नई तिथियां निर्धारित की जाएगी.
हरियाणा में HTET परीक्षा स्थगित
एचटेट जनवरी महीने के अंतिम हफ्ते में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए नई तिथि निर्धारित की जाएगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा. आने वाले 2 से 3 दिन में एचटेट की नई तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी.
एक हफ्ते पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा के एक हफ्ते पहले ही एचटेट परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी होंगे. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट जारी किए जाएंगे. बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि मौसम की विषम परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा को डाला गया है. ऐसे में अब एचटेट का आयोजन जनवरी के अंतिम हफ्ते में किया जाएगा.
