HSSC CET को लेकर बड़ा अपडेट, पुलिस भर्ती आवेदन शुरू; जानें पूरा नियम

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से सीईटी का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है. इसके साथ- साथ पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इसके साथ, उम्मीदवारों के मन में कुछ सवाल उठ रहे हैं. HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने खुद उम्मीदवारों के सवालों का जवाब दिया है.

Haryana CET HSSC CET

HSSC CET को लेकर बड़ा अपडेट

उम्मीदवार इस बात को लेकर परेशान है कि यदि सीईटी के तहत उन्हें एक नौकरी मिल जाती है तो उनका सीईटी स्कॉर इनवैलिड हो जाएगा. इस बारे में उम्मीदवारों की शंका दूर करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि यदि कोई उम्मीदवार सीईटी के तहत किसी नौकरी में सेलेक्ट हो जाता है. वह उसे ज्वाइन कर लेता है तो 90 दिनों के अंदर उसके पास सेम पे स्केल की नौकरी पर जाने का अवसर है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 सितंबर से इन जिलों में दिखेगा असर

नौकरियों के लिए एलिजिबल

यदि 90 दिनों के अंदर व से पे स्केल की किसी दूसरी नौकरी पर सेलेक्ट हो जाता है या कोई रिजल्ट आ जाता है तो वह उस नौकरी पर स्विच कर सकता है. 90 दिनों के बाद उम्मीदवार का स्कोर इनवैलिड हो जाएगा और वह सेम पे स्केल की नौकरी पर नहीं जा सकता है. वह हायर पे स्केल की नौकरियों के लिए योग्य रहेगा. जिस पे स्केल पर वह अब काम कर रहा है वह उससे बड़े पे स्केल के लिए आवेदन कर पाएगा. उसके लिए उसका सीईटी स्कोर वैलिड रहेगा. अध्यक्ष ने उम्मीदवारों से कहा कि वह किसी की बातों पर ध्यान ना दें. यदि उनके मन में कोई सवाल है तो वह HSSC ऑफिस आकर पूछे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.