हरियाणा में जारी है हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | पूरे हरियाणा में ठंड का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. उत्तरी बर्फीली शीत हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है. सुबह के समय घनी धुंध ने जनजीवन की परेशानी बढ़ा दी है. दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की गति कम दिखाई दी. दिन में हल्की धूप देखने को मिली है, लेकिन फिर भी ठंड का असर कम नहीं हुआ है.

Winter Cold Sardi

हरियाणा में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, हिसार शहर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो पिछले 24 घरे में 4.0 डिग्री बढ़ गया है. न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है.

विक्षोभ 19 जनवरी को सक्रिय

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को सक्रिय हुआ, जिससे कहीं- कहीं बादलवाई देखने को मिली. दूसरा विक्षोभ 19 जनवरी को सक्रिय होगा, जिससे 19 से 22 जनवरी तक उसका असर देखने को मिलेगा. इसके बाद 22 जनवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे इन दिनों बारिश हो सकती है. इसके अलावा 26 जनवरी और 29 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होंगे, जिसका असर 1 फरवरी तक दिखने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है. इससे पहाड़ों पर लगातार बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती है इसीलिए जनवरी के अंत तक ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ सकती है. किसानों के लिए यह मौसम मिला- जुला रहने वाला है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.