हरियाणा में PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती बनी सबसे लंबी भर्ती प्रक्रिया, अभ्यर्थी परेशान

चंडीगढ़ | हरियाणा में PGT कंप्यूटर साइंस की भर्ती पिछले कई सालों से अटकी हुई है. पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती पिछले सात साल में पूरी नहीं हो पाई है. यह भर्ती साल 2019 में विज्ञापित की गई थी. यह भर्ती पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास थी बाद में इसे HPSC को ट्रांसफर कर दिया गया. अभ्यर्थी भर्ती को पूरी करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

Job Exam Student Collage

हरियाणा में PGT भर्ती

इसके लिए अभ्यर्थी कमीशन चेयरमैन से लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री तक मुलाकात कर चुके हैं. यह भर्ती अगस्त 2019 में जारी हुई. उस समय यह एचएसएससी के पास थी. उस समय इस भर्ती के तहत 1411 पद थे. इसके बाद, तीन साल तक कुछ नहीं किया गया फिर यह भर्ती एचपीएससी को स्थानांतरित की गई. इसके बाद, जून 2023 में एचपीएससी द्वारा 1711 पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया, फिर सर्विस रूल को लेकर चैलेंज किया गया.

यह भी पढ़े -  KV Rewari Jobs: रेवाड़ी में निकली विभिन्न पदों पर वैकेंसी, आप भी करें अप्लाई

जून 2025 में हुई लिखित परीक्षा

28 सितंबर 2023 से स्टे लग गया पर उसी साल दिसंबर में स्टे हट गया. कमीशन की तरफ से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए गए. अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की. आखिर में जून 2025 में लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ मगर मामला फिर से कोर्ट पहुंच गया. ऐसे में 7 साल हो चुके हैं मगर यह भर्ती अभी तक पूरी नहीं हो पाई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.