चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के अवसर पर ध्वजारोहण का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसमें राज्यपाल असीम घोष पंचकूला में तिरंगा फहराएंगे. यही उनकी तरफ से एट-होम दिया जाएगा. वहीं, राज्य के 23वें नए जिले हांसी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ध्वजारोहण करेंगे. इस बार लिस्ट में मंत्रियों और विधायकों के साथ-साथ जिला परिषद के चेयरमैनों को भी जगह दी गई है.

ध्वजारोहण के लिए VIP की लिस्ट जारी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे. वहीं, बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज यमुनानगर में ध्वजारोहण करेंगे. राज्यसभा सांसद रेखा गुप्ता अंबाला में, PWD मिनिस्टर रणबीर गंगवा भिवानी में, भिवानी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह चरखी दादरी में, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव फरीदाबाद में, विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा फतेहाबाद में और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हिसार शहर में तिरंगा फहराएंगे.
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर झज्जर में, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी जींद में, कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल कैथल में, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण करनाल में, सामाजिक अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी कुरूक्षेत्र में, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह महेंद्रगढ़ में और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला नूंह में ध्वजारोहण करेंगे.
सोनीपत में ध्वजारोहण करेंगे कृषि मंत्री
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा पलवल में, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत में, खेल मंत्री गौरव गौतम रेवाड़ी में, जेल एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा रोहतक में, आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल सिरसा में और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सोनीपत में ध्वजारोहण करेंगे. वहीं, इस लिस्ट में गुरुग्राम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को शामिल नहीं किया गया है.