HKRN की तरफ से मांगे गए विभिन्न पदों पर आवेदन, पाएं विदेश में नौकरी करने का मौका

चंडीगढ़ | अगर आप भी विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए आप विदेश में नौकरी कर सकते हैं. बता दें कि HKRN द्वारा 7700 पदों पर यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) और इस्त्राइल में नौकरी पाने का मौका दिया जा रहा है. कई पदों के लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं तो कई पदों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

26 जनवरी तक करें अप्लाई

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के जरिए यूएई में 20 हेल्पर पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आवेदक 26 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार आठवीं पास होना चाहिए तथा उम्र 20 से 38 वर्ष तक होनी चाहिए. इसके अलावा दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर स्टील फिक्सर पदों के लिए आवेदन मांगे गए है. इन पदों के लिए भी 26 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे.

राजमिस्त्री के 300 पदों पर भर्ती

स्टील फिक्सर के कुल 20 पदों के लिए 20 से 44 वर्ष की आयु सीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है. राजमिस्त्री के लिए यूएई में 20 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है. इस्राइल में राजमिस्त्री के 300 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगामी आदेशों तक चल रही है यानी कि अगले आदेशों तक आवेदन प्रक्रिया इसी प्रकार चलती रहेगी. इस्राइल में सेरेमिक टाइलिंग के काम के लिए 1000 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और अगले आदेशों तक आवेदन प्रक्रिया चलती रहेगी.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

मचान बनाने वालों के लिए भी मांगे गए आवेदन

इस्राइल में घरों में देखभाल के लिए 5000 पदों के लिए भी आवेदन की तिथि को दोबारा बढ़ा दिया गया है और आगामी आदेशों तक अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते है. इस्राइल में ही प्लास्टरिंग वर्क के लिए 1000 पदों पर भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है. यूएई में मचान बनाने वालों के लिए 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. 20 से 45 वर्ष आयु सीमा वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.