हरियाणा सरकार ने HKRNL पोर्टल दोबारा खोला, कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से अनुबंधित कर्मचारियों को सर्विस सिक्योरिटी कानून का बेनिफिट देने के लिए अनुबंधित कर्मचारियों का डाटा पोर्ट करने के लिए HKRNL पोर्टल खोल दिया गया है. अनुबंधित कर्मचारियों का डाटा अभी तक एचकेआरएनएल पोर्टल पर पोर्ट नहीं हुआ है, ऐसे में अब पोर्टल 20 फरवरी 2026 तक खोला गया है.

Employee

हरियाणा सरकार का फैसला

बहुत से कर्मचारी ऐसे हैं जिनका डाटा पोर्टल पर पोर्ट नहीं हुआ है जिस वजह से वह आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. इसे देखते हुए मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, सभी विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों, पब्लिक अंडरटेकिंग्स के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, सीईओ, सभी मंडलायुक्तों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, सभी जिला उपायुक्तों, सभी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर एचके आरएनएल पोर्टल के खुलने की जानकारी प्रदान की है.

फिर से खुला HKRNL पोर्टल

मुख्य सचिव की तरफ से इस बारे में लेटर जारी किया गया है. बुधवार को जारी हुए इस लेटर में मुख्य सचिव ने कहा है कि विभागों, बोर्ड और निगमों की तरफ से जॉब सिक्योरिटी का लाभ देने के लिए कांट्रैक्चुअल कर्मचारियों का डाटा पोर्ट करने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं. ऐसे में सरकार ने विचार किया है तथा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया है. इस निर्णय से उन पात्र अनुबंधित कर्मचारयों का डाटा स्थानांतरित (पोर्ट) किया जा सकेगा जिन्हें 31.03.2022 से पहले एंगेज किया गया था और अभी तक सर्विस में बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

20 फरवरी तक खुली रहेगी पोर्टल विंडो

मुख्य सचिव की तरफ से साफ किया कि 20 फरवरी 2026 तक पोर्टल विंडो ओपन रहेगी. यह विंडो विभागों, बोडों और निगमों के सिर्फ उन अनुबंध कर्मचारियों के लिए होगी जिनकी स्वीकृति डिप्लॉयमेंट ऑफ कांट्रैक्चुअल पर्सेस पॉलिसी 2022 के पैरा 8.1 के प्रावधान के तहत वित्त विभाग से अनुमति मिली है. संबंधित विभाग की ओर से वित्त विभाग से मिली स्वीकृति की कॉपी एचकेआरएनएल पोर्टल पर अपलोड किए जाने के बाद ही उस विभाग के लिए पोर्टल ओपन होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.