HPSC ने रद्द की एक और नई भर्ती, अब नए सिरे से जारी होगा आदेश; फटाफट करें चेक

चंडीगढ़ | हरियाणा में परीक्षार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं. बता दें कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ( HPSC) द्वारा वेटनरी सर्जन की भर्तियों को रद्द कर दिया गया है. भर्ती को लेकर नोटिस 14 जनवरी को आया था और आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी को सुबह शुरू हुई थी. खास बात यह है कि इसे 20 जनवरी की शाम को ही कैंसिल कर दिया गया.

hpsc

HPSC द्वारा 162 पदों पर भर्ती

HPSC द्वारा वेटनरी सर्जन के 162 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी. इसमें जनरल के लिए 46, DSC के लिए 21, OSC के 21, BC A के लिए 46, BC B के लिए 12 और EWS के लिए 16 पद शामिल है. विशेष बात यह है कि इस भर्ती में रिर्जव कैटेगरी के लगभग 40 पद बैकलॉग के शामिल है, जिनको भरा जाना था. इसमें DSC के 5, OSC के 4, BC A के 29, BC B के 2 पद शामिल है.

परीक्षाओं को किया गया स्थगित

पहले ट्रेजरी अफसर और सहायक ट्रेजरी अफसर की मुख्य परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन अब यह परीक्षा 1 फरवरी को होगी. इसके अलावा, पेपर 2 सुबह के समय होगा और पेपर 3 शाम को रखा गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

ट्रेजरी अफसर और सहायक ट्रेजरी अफसर के लिए कुल 35 पदों पर भर्ती होगी. जिसमें ट्रेजरी अफसर की मुख्य परीक्षा के लिए 83 और सहायक ट्रेजरी अफसर की मुख्य परीक्षा के लिए 843 उम्मीदवार योग्य पाए गए है. ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 8 उम्मीदवार ऐसे रहे जो रिजर्व कैटेगरी के है और जनरल की कट ऑफ में शामिल हुए है. इसके साथ ही, सहायक ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 164 उम्मीदवार ऐसे है जो रिजर्व कैटेगरी से जनरल में शामिल हुए है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.