खुशखबरी: भिवानी से मुंबई के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, रेवाड़ी सहित इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

भिवानी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यात्रियों को अतिरिक्त लंबी दूरी की रेलसेवा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा शुरू की गई बांद्रा टर्मिनस- भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का रेवाड़ी स्टेशन पर भी ठहराव किया जाएगा.

Train Railways

भिवानी से यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09005, बांद्रा टर्मिनस- भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 जनवरी, 4, 11 और 25 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार सुबह 11 बजे रवाना होकर बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजय नगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 06.55 बजे जयपुर पहुंचेगी.

यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद दौसा व अलवर होते हुए 11.25 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद कोसली व चरखी दादरी होते हुए दोपहर 1 बजे भिवानी पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचने का समय

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09006, भिवानी- बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी, 5, 12, 19 व 26 फरवरी को भिवानी से प्रत्येक वीरवार को दोपहर 02.35 बजे रवाना होकर चरखी दादरी व कोसली होते हुए शाम 04.35 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद अलवर, दौसा, जयपुर व किशनगढ़ होते हुए अगले दिन शाम 04.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 13 द्वितीय शयनयान, दो जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल 23 डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.