PM Awas Yojana Urban 2.0 लॉन्च, घर का सपना होगा पूरा; इन्हें मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, PM Awas Yojana | अगर आप भी अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की शुरुआत की गई है. इस योजना के जरिए शहरी क्षेत्र में घर बनाने खरीदने या किराए पर लेने के लिए एक करोड़ शहरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को केंद्र सरकार की तरफ से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी. आज की इस खबर में हम आपको इस योजना के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.

House Ghar Flat

PM Awas Yojana Urban 2.0 लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस योजना से जुड़ा हुआ बड़ा ऐलान किया गया था. इस योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के ऐसे परिवार जिनके पास कहीं भी अपना पक्का मकान नहीं है उन्हें इस योजना का लाभ मिलने वाला है.

इस योजना के तहत, 3 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार ईडब्ल्यूएस, तीन से 6 लाख तक LIG और 6 से 9 लाख आय वाले परिवारों को एमआईजी श्रेणी में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना को 4 प्रमुख घटकों के माध्यम से लागू किया जाएगा. इसमें ब्याज सब्सिडी योजना को भी शामिल किया गया है. इसके तहत, 35 लाख कीमत वाले मकान पर 25 लाख तक का होम लोन लेने पर पहले 8 लाख के लोन पर 12 वर्षों तक 4% ब्याज सब्सिडी मिलेगी. सरकार का मानना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 योजना झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और अन्य वर्गों के लोगों मे समानता सुनिश्चित करेगी. इसी वजह से इस योजना को शुरू किया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.