दिल्ली को प्रदुषण मुक्त बनाने की बड़ी पहल, रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विकास और प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में सरकार ने अपनी पूंजीगत खर्च को दुगुना कर दिया है. अब सरकार दिल्ली के विकास के लिए लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च करने वाली है. इससे शहर की सड़को, परिवहन और अन्य विकासशील क्रियाओं पर खर्च किया जाएगा.

Rekha Gupta

दिल्ली को साफ- सुथरा बनाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को साफ- सुथरा और आधुनिक बनाना है. इसके लिए सरकार ने फैसला लिया है अगले 3 साल के अंदर दिल्ली की सार्वजनिक बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदला जाएगा. इसका मतलब है कि दिल्ली में चलने वाली सभी सरकारी बसें धीरे- धीरे इलेक्ट्रिक होगी. इनमें किसी प्रकार का धुंआ नहीं निकलेगा जिससे प्रदूषण नियंत्रित रहेगा.

चलाई जाएगी 11 हजार इलेक्ट्रिक बसें

मंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना से संबंधित तैयारियां लगभग पूरी हो गई है जिसके तहत दिल्ली मे कुल 11 हजार इलेक्ट्रिक बसे चलेगी. इलेक्ट्रिक बसों में सफर करना आरामदायक होगा. इससे डीजल, पेट्रोल की बचत भी होगी. इलेक्ट्रिक बसे चलने से दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से राहत मिलेगी. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की सेहत पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इसके अलावा उन्होंने बताया कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों के साथ- साथ स्कूल, अस्पताल, सड़के और दूसरे विकास कार्य भी तेजी से किए जाएंगे. जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है. दिल्ली सरकार का यह फैसला इन सुविधाओं के लिए अहम साबित होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.