भिवानी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि बीकानेर मंडल के अंतर्गत भिवानी-रोहतक रेलवे लाइन पर डोभभाली-लाहली-कलानौर कलां स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है जिसके चलते 27 जनवरी से 16 फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है जबकि कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट से चलाया जाएगा.
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के चलते भिवानी- रोहतक रेलवे लाइन पर कुल 20 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
हरियाणा से रद्द ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर 54016, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 54013, रोहतक- भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 54018, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 54015, रोहतक- भिवानी ट्रेन 26 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 54014, भिवानी- रोहतक ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी.
आंशिक रद्द ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर 54005, दिल्ली- भिवानी ट्रेन 27 जनवरी से 16 फरवरी तक दिल्ली से रवाना होकर रोहतक तक ही आएगी. यह ट्रेन रोहतक- भिवानी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
