हरियाणा परिवहन विभाग के मुख्यालय को मिलेगी खुद के भवन की सौगात, इस शहर में 80 करोड़ से बनेगी नई बिल्डिंग

पंचकूला | हरियाणा के परिवहन विभाग को जल्द ही नए मुख्यालय की सौगात मिलेगी. अभी तक परिवहन विभाग के पास मुख्यालय के लिए खुद का भवन नही था और वर्तमान में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित श्रम विभाग भवन से संचालित हो रहा था लेकिन अब पंचकूला के सेक्टर 5 में दमकल विभाग के साथ नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है.

Building Flat Ghar House

हरियाणा में 80 करोड़ रुपए होंगे खर्च

साल 1966 में पंजाब से अलग होने के बाद महानिदेशालय और परिवहन आयुक्तालय का संचालन चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित श्रम विभाग की बिल्डिंग से हो रहा है. अब विभाग मुख्यालय का नया भवन पंचकूला के सेक्टर 5 में करीब साढ़े 3 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है. इसके निर्माण पर 80 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. 9 जून 2027 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

नए मुख्यालय में क्या होगा खास?

नए परिवहन विभाग मुख्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा आमजन के आवागमन को ध्यान में रखते हुए बेसमेंट में अलग- अलग पार्किंग स्थल बनाएं जाएंगे. 4 अलग- अलग कार्यालय होंगे. हरियाणा परिवहन विभाग के महानिदेशक, परिवहन आयुक्त कार्यालय और सड़क सुरक्षा शाखा का भी यहीं से संचालन होगा. पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  पंचकूला का आयुर्वेद संस्थान बना मरीजों की पहली पसंद, हर दिन पहुंच रहे 500 से ज्यादा लोग

4 अलग- अलग कार्यालयों के अलावा छोटे नंबर यानि 1- 99 तक अंकों वाले नंबरों के पंजीकरण के कार्यालय से लेकर ई- ऑक्शन की शाखा आदि कार्यालय भी यहीं होंगे. इससे लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी और उन्हें चंडीगढ़ की भागदौड़ करने से छुटकारा मिलेगा.

एक ही जगह पर मिलेगी सभी सुविधाएं

परिवहन विभाग का मुख्यालय पंचकूला में बनने के बाद उसी लाइन में आ जाएगा जहां पर अन्य विभागों के मुख्यालय स्थित है. ऐसे में कर्मचारी अपने दूसरे कार्यों के लिए यदि इन विभागों में आए हुए हैं तो वे यहीं पर ही अपना परिवहन विभाग से संबंधित कार्य भी निपटा सकेंगे. परिवहन विभाग के काम के लिए लोगों को अलग- अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे क्योंकि सभी ब्रांच अब एक ही छत के नीचे मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.