HKRN के तहत लगे PGT टीचरों का कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च तक बढ़ा, प्राथमिक शिक्षकों की मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ | सरकारी स्कूलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के जरिए लगे पीजीटी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि सरकार द्वारा इनका कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं.

Teacher Madam

31 मार्च तक बढ़ा अनुबंध

जारी आदेशों में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पोर्टल पर तुरंत प्रभाव से डेटा अपडेट कराने के लिए निर्देशित किया गया है. इससे पहले इन शिक्षकों के अनुबंध में पिछले साल 30 सितंबर तक बढ़ोतरी की गई थी. इसके अतिरिक्त, 679 टीजीटी शिक्षकों, 1500 शारीरिक शिक्षा सहायकों और 500 कला शिक्षकों का अनुबंध पहले ही 31 मार्च तक बढ़ाया जा चुका है. अब ये सभी 31 मार्च तक सर्विस करते रहेंगे.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

प्राथमिक शिक्षकों की मांगी रिपोर्ट

मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने दूसरे विभागों या अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर चले रहे प्राथमिक शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है. जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से इस बारे जानकारी भेजने की मांग की गई है कि उनके जिले में कितने शिक्षक किस दिन से प्रतिनियुक्ति पर हैं और वे कहां पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.