फरीदाबाद: नर्सिंग होम के डॉक्टर को 4-5 हमलावरों ने बुरी तरह पीटा, वीडियो हुआ वायरल

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला. बल्लभगढ़ कके भगत सिंह कॉलोनी स्थित दुर्गा नर्सिंग होम  के डॉक्टर संजय सिंगला पर चार-पांच युवकों ने अचानक हमला कर दिया. जिसकी वजह से डॉक्टर बुरी तरीके से घायल हो गया. यह पूरी घटना पास ही मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

fbd doctor

हमलावरों ने डॉक्टर को बुरी तरह पीटा

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला क्यों किया गया. वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच करनी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. बता दे कि फरीदाबाद जिले में क्राइम के मामले बढ़ने लगे हैं, कभी आरोपी दिनदहाड़े गोली चला देते हैं. तो कभी किसी पर हमला कर देते हैं.

ऐसा ही मामला बल्लभगढ़ में सामने आया. जहां भगत सिंह कॉलोनी स्थित दुर्गा नर्सिंग होम के डॉक्टर संजय सिंगला पर अचानक चार-पांच युवकों ने हमला कर दिया. इस हमले में डॉक्टर को काफी गंभीर चोटें आई. वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए. जब तक पुलिस पहुंची,  आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो चुके थे. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे क्या कारण थे. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.