दिल्ली की खूबसूरती में लगेंगे चार- चांद, 10 करोड़ से बदलेगी तीन गोलचक्कर की तस्वीर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुंदरता बढ़ाने की दिशा में एक और नई पहल की गई है. बता दें कि दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने शहर के तीन प्रमुख गोल चक्करों को सुंदर बनाने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है जिसमें इन गोल चक्कर को पेड़- पौधो और आधुनिक लाइटें लगाकर बेहतर किया जाएगा.

Karnal City Town Sehah

दिल्ली की बढ़ेगी खूबसूरती

योजना के अंतर्गत, DTTDC ने फिल्मिस्तान चौक, झंडेवाला शक्ति चौक और वीरचंद्र गढ़वाली चौक को नया लुक देने का फैसला किया है. इस योजना के लिए 3 महीने का समय दिया गया है. इसमें लैंडस्केप वाले लान का विकास, पेड़- पौधे और सजावटी फूलों को लगाने का कार्य शामिल होगा. इस योजना में नाम और सूचना को दिखाने वाले बोर्ड, सुंदरता को बढ़ाने के लिए बोलार्ड, बेंच और डस्टबिन के डिब्बे लगाने की प्रक्रिया भी शामिल होगी.

यह भी पढ़े -  विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, दिल्ली एयरपोर्ट पर खत्म हुई बोर्डिंग पास पर स्टाम्प की व्यवस्था

तीनों गोल चक्करों का होगा मेकओवर

DTTDC के अनुसार, ग्रेनाइट या सैंडस्टोन पेंविंग, डेकोरेटिव कलर्ड कंक्रीट, किनारों पर पत्थर और ऊंची दीवारों का निर्माण जैसे हार्ड लैंडस्केपिंग काम द्वारा गोल चक्करों का मेकओवर किया जाएगा. लैंडस्केप वाले इलाकों को मजबूत करने के लिए मेन पाइप, स्प्रिंकलर और जहां जरूरी होगा, वहां अंडरग्राउंड या ओवरहेड तथा पानी के स्टोर के लिए वाटर मैनेजमैंट सिस्टम भी शुरू करने की योजना बनाई गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.