HSSC ने दिया युवाओं को बड़ा तोहफा, इन पदों की बढ़ाई गई संख्या

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हाल ही में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पदों के लिए सीईटी पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 03/ 2026 के तहत ग्रुप C की भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

HSSC Panchkula

HSSC ने दिया तोहफा

आयोग द्वारा युवाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है. आयोग ने भर्तियों में बड़ा फेरबदल करते हुए पदों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है. अब कुल पदों की संख्या बढ़ चुकी है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 2 फरवरी से शुरू होनी थी मगर अब यह 6 फरवरी 2026 से शुरू होगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह द्वारा भी पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी दी गई है.

बढ़ाए गए यह पद

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा अलग- अलग कैटेगरी में पदों की संख्या को बढ़ाया गया है. बढ़ाए गए पदों के बारे में बात करें तो ग्रुप 2 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़कर 586 हो चुकी है. ग्रुप नम्बर 03 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट (दोनों भाषाएं) के पदों की संख्या 696 पद से बढ़कर 702 पद हो गई है. ग्रुप 03 के अंतर्गत जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या को 173 पद से बढ़ाकर 260 पद किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

युवाओं को मिला तोहफा

इस प्रकार आयोग द्वारा युवाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है. ऐसे में जो भी युवा इन पदों के लिए पात्र है और सीईटी पास है वह 6 फरवरी से आवेदन कर पाएंगे. हाल ही में आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन मांगे गए थे. इन पदों पर आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी. अब आयोग आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.