वाहन मालिकों की हो गई मौज, Fastag पर KYC अपडेट को लेकर सामने आई बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली | नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार द्वारा FASTag से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें अब कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए अलग से KYC कराने की आवश्यकता नहीं रहेगी. इससे यात्रियों का सफर की सुविधा बढ़ेगी और टोल प्लाजा पर होने वाली परेशानी कम होगी.

FasTag

क्यों बदला FASTag KYC नियम?

अधिकारियों का कहना है कि FASTag प्रक्रिया को आसान और तेज करने के लिए यह बदलाव किया है. पहले FASTag एक्टिव रखने के लिए बार-बार KYC अपडेट करानी पड़ती थी, जिससे टैग ब्लॉक जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती थी. नए नियम में यह समस्या खत्म कर दी है. KYC की बार- बार अपडेट कराने की समस्या को खत्म कर दिया है, लेकिन सुरक्षा को लेकर सरकार ने अन्य नए उपाय किए है जिसमें FASTag को सीधे वाहन रजिस्ट्रेशन डाटा और सिस्टम रिकॉर्ड से जोड़ दिया गया है. इससे FASTag के गलत इस्तेमाल, डुप्लीकेट टैग और फर्जी लेन- देन पर नजर रखी जा सकेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

नए नियम के फायदे

नए बदलाव के बाद FASTag जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और तेज होगी. इसके साथ ही, टोल प्लाजा पर टैग ब्लॉक और रुकावट की परेशानी कम होगी. इसके अलावा, बिना KYC अपडेट किए टोल प्लाजा पार कर सकेंगे. इससे हाईवे पर सफर अब पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक और बिना किसी बाधा के होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.