हरियाणा में समय से पहले गर्मी की दस्तक ने बढ़ाई किसानों की चिंता, कृषि विभाग ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को चमचमाती दिन की धूप ने लोगों को गर्मी महसूस कराई. वही शाम के समय ठंडी हवाएं तेज गति से चली और रात होते ही ठंड ने फिर अपना असर दिखाया. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में ये उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बदलते मौसम और बढ़ते तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

BADALMOUSAMCLOUD

हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी

तापमान की बात करे तो हिसार शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है, जो कि 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वही न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है, जो कि 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. IMD के आंकड़ों की माने तो अब की बार 15 दिन पहले ही तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है. पहले 20 फरवरी के बाद ही मौसम में ये बदलाव देखने को मिलता था और तापमान में बढ़ोतरी होती थी. मगर इस साल फरवरी की शुरुआत से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया है.

10 फरवरी को होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा. 6 और 7 फरवरी पहले पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादल छाएं रहेंगे और इसके साथ ही मध्यम से तेज गति की हवाएं चलेंगी. 9 फरवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर 9 फरवरी की रात से दिखना शुरु हो जाएगा और 10 फरवरी को गरज- चमक के साथ कहीं- कही बूंदाबादी और बारिश हो सकती है. बारिश के बाद उत्तर- पश्चिमी हवाएं फिर से तेज होगी जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

किसानों के लिए सलाह

बढ़ते तापमान और मौसम में उतार- चढ़ाव के लिए किसानो को सलाह दी है कि गेहूं, सरसो और चने जैसी रबी फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करे. आमतौर पर सरसों की फसल में बढ़ती गर्मी और नमी के कारण चेपा और सफेद रस्ट जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जिसके लिए किसानों को नियमित जांच और मौसम साफ रहने पर अनुशंसित दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए गए है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.