हरियाणा में समय से पहले गर्मी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, इन दिनों पर फिर बनी बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में बूंदाबादी के बाद हल्की ठंड का अहसास हुआ है. इसके बावजूद, दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. कई जिलों में धूप का असर ज्यादा रहा जिससे वहां के लोगों को गर्मी महसूस हुई. इस बढ़ते तापमान से फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसके लिए कृषि विशेषज्ञों ने फसलों के लेकर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है.

weather barish 1

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

तापमान देखे तो राज्य में सबसे अधिक तापमान पलवल जिले में रहा है जोकि 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हिसार में तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. महेन्द्रगढ़ में तापमान 28.0 डिग्री और नूंह में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अन्य राज्यों में भी तापमान 25 डिग्री के आसपास ही रहा है. फरवरी के दूसरे पखवाड़े से ही तापमान का यह स्तर सामान्य से अधिक गर्मी की आहट दे रहा है.

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

मौसम विभाग ने अनुसार 13 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते हरियाणा में आंशिक बादलवाई देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही, तापमान में भी उछाल आएगा. 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने से अगले दिनों तक उसका असर देखने को मिलेगा. इस दौरान मौसम में बदलाव आएगा और बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

किसानों को सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव संभव है लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर आने की संभावना है. किसानों के लिए सलाह है कि फसलों में हल्की सिंचाई करे और गेहूं एवं सरसों मे हल्की नमी का संतुलन बनाए रखे. अभी रात का तापमान कम चला रहा है जिससे गेहूं की फसलों बचाव में है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.