गैजेट डेस्क, Airtel New Recharge Plan | अगर आप भी एयरटेल के कस्टमर है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. कंपनी की तरफ से वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपने सब्सक्राइबर को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. अब मोबाइल रिचार्ज केवल एक जरूरत भर नहीं रहेगा बल्कि आप एक पर्सनल गिफ्ट में भी इसे बदल सकते हैं. कंपनी की तरफ से Gift a Recharge With a Special Note नाम से यह फीचर शुरू किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
Airtel का वैलेंटाइन डे पर बड़ा तोहफा
डिजिटल दौर में जहां बातचीत और भावनाएं अधिकतर ऑनलाइन ही एक- दूसरे के साथ शेयर की जाती है. वहां पर फीचर रिश्तों में एक नया पर्सनल टच जोड़ने की दिशा में कंपनी की तरफ से एक नया कदम साबित होगा. एयरटेल का मानना है कि यह फीचर लोगों को एक- दूसरे से जुड़े रहने के साथ- साथ अपने इमोशंस को पहले से बेहतर तरीके से शेयर करने का मौका उपलब्ध करवाने वाला है.
वैसे तो एयरटेल के पास कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, आप माय एयरटेल एप पर जाकर भी इसके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. एयरटेल का यह नया फीचर आपके वैलेंटाइन डे को और भी स्पेशल बनाने वाला है.
इस प्रकार यूजर्स उठाएं लाभ
नए फीचर का इस्तेमाल एयरटेल थैंक्स एप के जरिए आप काफी आसानी से कर सकते हैं. यूजर्स को ऐप में जाकर उस नंबर को सेलेक्ट करना है जिसे वह रिचार्ज गिफ्ट करना चाहते हैं. इसके बाद, जितने भी ऑप्शन शो हो रहे है कोई भी रिचार्ज प्लान चुनकर उस पर आप एक पर्सनल मैसेज लिख सकते हैं. उदाहरण के तौर पर बात की जाए, तो आप अपने पार्टनर को यह लिख सकते हैं कि हमेशा खुश रहो क्योंकि तुम्हारा खुश रहना ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है.
खास मौकों पर रिचार्ज एक छोटा सा गिफ्ट साबित हो सकता है, खासकर की उन लोगों के लिए यह फीचर काफी खास रहेगा जो रिश्तो में भी करीबी का एहसास दिलाना चाहते है. कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यह पहल डिजिटल गिफ्टिंग को बढ़ावा देगी और प्लेटफार्म को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बनाएगी.
