चंडीगढ़ | पूरे हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. सुबह और शाम हल्की गुलाबी ठंड होती है, लेकिन दोपहर को गर्मी का अहसास होने लगा है. राते अभी भी ठंड से भरी होती है. IMD के अनुसार हरियाणा में बारिश की संभावना है जिससे कल रात से ही मौसम में बदलाव की पूरी संभावना है.

हरियाणा के तापमान में उतार- चढ़ाव
राज्य में अधिकतम तापमान की बात करें तो 13 जिलों मे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया है. इनमें अंबाला में 25.0 डिग्री सेल्सियस, हिसार 26.0 डिग्री , भिवानी 25.0 डिग्री, फरीदाबाद 27.8 डिग्री, गुरुग्राम 25.7 डिग्री, नूहं में 27.6 डिग्री और रोहतक में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा है. कुल मिलाकर अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है.
अगर न्यूनतम तापमान की बात करे तो न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. राज्य के लगभग 10 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. इनमें अंबाला में 11.6 डिग्री, नारनौल में 10.5 डिग्री, भिवानी में 10.2 डिग्री, कैथल में 10.2 डिग्री, करनाल में 10.3 डिग्री, नूहं में 10.6 डिगी, पानीपत में 10.2 डिग्री और रोहतक में 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा है. सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में दर्ज किया गया है, जो कि 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा है.
कल से बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में रात का तापमान सामान्य की श्रेणी में पहुंच गया है. कल रात से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है. इससे 17 और 18 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. अगले 2 दिनों में राज्य में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. बारिश के बाद तापमान तेजी से नहीं बढ़ेगा जिसके कारण रबी की फसलों पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा.