हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ने सभी के पसीने छूटा दिए है, जी हां फरवरी महीने में ही सूर्य देव के तेवर तीखे होने लगे है. जहां दिन में धूप पसीने छुड़ा रही है रातें अभी भी ठंड का अहसास करा रही है जोकि कहीं न कहीं वायरल बीमारियों को दस्तक दे रही है. इससे बुखार, खांसी- जुकाम, स्किन, डायरिया जैसी बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, कल से मौसम में बदलाव आने की संभावना है.

BADALMOUSAMCLOUD

हरियाणा में तापमान में उतार चढ़ाव

तापमान की बात करें तो दिन और रात के तापमान में लगातार उतार- चढ़ाव बना हुआ है. रविवार को राज्य में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आधी फरवरी गुजरने के बाद ही मौसम गर्म लगने लगा है. प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म जिला पलवल रहा है, जहां का तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रविवार को अंबाला का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा है.

17 फरवरी के बाद मौसम बदलने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में राज्य में दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा. 17 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके चलते 17 से 19 फरवरी के बीच राज्य सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फतेहाबाद और मेवात में गरज- चमक के साथ बूंदाबादी हो सकती है. इसके साथ ही, तेज गति की हवाएं भी चलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

इन जिलों के अलावा हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी हरियाणा में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्के बादल छाएं रहने की संभावना है. बारिश के बाद ही गर्मी से थोड़ी राहत मिलने और ठंडक लौटने की उम्मीदें है. इसके बाद, राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.