चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है. दिन में तेज धूप ने गर्मी से पसीने छुड़ा दिए है और रात होते ही बादल झमाझम बरसने लगे है. लोगों को इस बीच गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. IMD ने राज्य के कई जिलों के गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सलाह दी कि ऐसे मौसम में जरूरत अनुसार ही बाहर निकले, बिजली के उपकरणों से दूर रहे.

मंगलवार रात से राज्य के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नारनौल और महेन्द्रगढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. आज भी सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूहं और महेन्द्रगढ़ जैसे जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. इसके अलावा गुरुग्राम, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. यहां हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.
आगे जाने मौसम का हाल
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इसके साथ ही 40-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. 19 और 20 फरवरी को हरियाणा में आसमान में बादल छाएं रहने की संभावना है, साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से मैदानों में मौसम सामान्य होने लगेगा. इसके बाद दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी. हालांकि, यह राहत कुछ दिनों के लिए ही होगी और इसके तुरंत बादल तापमान में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.