हरियाणा में अब शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहती है वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ने यू टर्न ले लिया है. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही मौसम में दोहरा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां सुबह की शुरुआत हल्की धुंध से होती है और दिन में सूरज की गर्मी का अहसास होता है. रात के समय चलने वाली उत्तरी हवाएं हल्की ठिठुरन बढ़ा रही है.

weather 1

IMD के अनुसार, जैसे पश्चिमी मौसम प्रणाली आगे बढ़ी, वैसे ही उत्तरी हवाओं के कारण रात का तापमान नीचे गिरा, हालांकि दिनभर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और आसमान साफ रहने से सूरज की चमकदार धूप देखने को मिली है, जिससे दिन के तापमान में उछाल आ रहा है.

हरियाणा के तापमान का उतार- चढ़ाव

तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है. सबसे अधिक तापमान पलवल जिले में दर्ज किया गया है, जो कि 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा है. वही चंडीगढ़ में 28.1 डिग्री, हिसार में 27.8 डिग्री, करनाल में 26.5 डिग्री और अंबाला में 26.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य के नारनौल जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है जोकि 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा है. करनाल में 9.5 डिग्री, भिवानी में 9.3 डिग्री, जींद में 9.5 डिग्री, हिसार में 10.3 डिग्री और रोहतक में 13.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री उछाल आने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिखाई दे रहे है. 23 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिस दौरान राज्य में बादलवाई देखने को मिल सकती है. इसके कारण रात के तापमान में ओर बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड का अहसास कम होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.