HSSC कॉमर्स ग्रुप 6 के उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटका, यहाँ समझिए पूरा मामला

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 17 अक्टूबर 2024 को विभिन्न पदों के लिए सिलेक्शन लिस्ट जारी की गई थी. लेकिन, आयोग की कार्यप्रणाली के कारण कॉमर्स ग्रुप (ग्रुप-6) के सैकड़ों चयनित उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. ग्रुप नंबर 6 में अलग-अलग कैटिगरी के लिए कुल 1296 वैकेंसी थी. सबसे विडंबना की बात यह है कि जिन युवाओं का किसी पुराने अदालती केस से कोई लेना-देना नहीं था, वे भी आज व्यवस्था की चक्की में पिस रहे हैं. चलिए आपको मामला विस्तार से बताते है…

HSSC Panchkula

क्या है पूरा मामला?

मामले की जड़ 17 अक्टूबर 2024 को घोषित हुए परिणाम से जुड़ी है. उस वक्त बहुत से पदों का रिजल्ट जारी हुआ मगर ग्रुप-6 (कॉमर्स) का परिणाम जारी नहीं हुआ. ऐसा इसलिए क्यूँकि किसी केस की वजह से इस ग्रुप के रिजल्ट पर रोक लगी थी. अभ्यर्थियों ने 8 महीने तक धैर्य रखा और अंततः 28 मई 2025 को वह केस समाप्त हुआ. लेकिन, 14 जून 2025 को जब आयोग ने कॉमर्स का ‘फ्रेश रिजल्ट’ निकाला, तो उसे अन्य ग्रुप्स के ‘रिवाइज्ड रिजल्ट’ के साथ एक ही पीडीएफ फाइल में जारी कर दिया गया.

एक तकनीकी चूक और 7 महीने का मानसिक तनाव

रिजल्ट रिवाइज होने के कारण अन्य ग्रुप्स के जो 781 बच्चे नौकरी से बाहर हुए, उन्होंने कोर्ट से पूरे रिवाइज्ड रिजल्ट की जॉइनिंग पर ‘स्टे’ लगवा लिया, क्योंकि कॉमर्स का परिणाम भी उसी साझा PDF का हिस्सा था, इसलिए बिना किसी गलती के इन अभ्यर्थियों की जॉइनिंग भी रुक गई. कॉमर्स ग्रुप के सभी अभ्यर्थी सीएम नायब सिंह से बार-बार गुहार लगा रहे हैं कि हमें भी जॉइनिंग दी जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार सख्त, पेंशन केसों में देरी पर अफसरों की तय होगी जवाबदेही

सुनवाई न होने से रोष

पिछले 7 महीनों से CWP-17396-2025 के तहत डिवीजन बेंच में मामला चल रहा है. कॉमर्स अभ्यर्थियों का कहना है, “हमारा चयन बिल्कुल नया है, हमारा पिछले किसी भी विवाद या प्रमाणपत्र केस से कोई संबंध नहीं है, इसलिए हमें इस संयुक्त स्टे से अलग किया जाए.” फाइनल लिस्ट में नाम आने के बाद भी ये उम्मीदवार अपनी नौकरी का इंतज़ार कर रहे है. उम्मीदवारों की मांग है कि जल्द से जल्द यह केस सोल्व हो जाए.

डिस्क्लेमर: यह लेख कॉमर्स ग्रुप नंबर 6 के उम्मीदवारों मिली जानकारी के अनुसार लिखा गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.