हरियाणा में समय से पहले गर्मी ने दिखाए तेवर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में अभी से गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है. फरवरी अंत में ही अप्रैल जैसी गर्मी दोपहर को महसूस हो रही है. बदलते मौसम के कारण वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है जिसमें बुखार, डायरिया, स्किन इंफेक्शन की समस्या आम हो गई है. IMD ने लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है क्योंकि बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए चुनौती भरा हो सकता है. तापमान के इस उतार- चढ़ाव ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है.

Garmi Weather Mausam

तापमान में बढ़ोतरी

तापमान की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. हिसार जिले में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है. नारनौल में तापमान 32 डिग्री, भिवानी में 32 डिग्री, मेवात में 32.1 डिगी और रोहतक में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है. सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत जिले में दर्ज किया गया है जोकि 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा है. अंबाला में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने वाला है. इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. पहला पश्चिमी विक्षोभ आज सक्रिय होगा जिसका प्रभाव कल और आज दो दिन देखने को मिल सकता है. इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवा चलने और कही-कही बारिश होने की संभावना है. दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 मार्च को सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 4 मार्च को मौसम में बदलाव और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.