बुढ़ापा पेंशन के लिए फर्जी तरीके से बने बुड्ढे, 57 लोगों पर केस दर्ज

हरियाणा । जींद जिले के गांव रजाना कला में बुढ़ापा पेंशन के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस मामले में 57 लोग उम्र से संबंधित फर्जी दस्तावेज के आधार पर पेंशन ले रहे थे. जिससे विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. समाज कल्याण विभाग अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने 57 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी फर्जीवाड़ा तथा अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

bhudapa pension

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रजाना कला निवासी दलबीर ने सरकार को शिकायत का पत्र भेजकर बताया है कि गांव में 74 वर्षीय व्यक्ति वर्ष 2017 से फर्जी बुढ़ापा पेंशन ले रहा है. इतना ही नहीं दलबीर ने बुढ़ापा पेंशन फर्जीवाड़ा की शिकायत जिला स्तर के अधिकारियों से की थी लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई. जैसे ही सरकार को शिकायत पत्र मिला तो सरकार ने शिकायत के संज्ञान लेते हुए भिवानी जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी कृष्ण कुमार को जांच सौंपी. उन्होंने जांच की तो जांच में पता लगा कि केवल 17 लोग ही सही तरीके से बुढ़ापा पेंशन ले रहे हैं जबकि 57 लोग उम्र को छुपाने के लिए फर्जी दस्तावेज के जरिए बुढ़ापा पेंशन ले रहे हैं.

बुढ़ापा पेंशन में फसने वाले लोग शन्नो देवी, महेंद्र, महाबीर, सत्यनारायण, रामकरण, शमशेर, रणबीर, सतबीर, सरोज, रामधन, जय नारायण, प्रकाश, सतबीर, बलबीर, रामकुमार, सतबीर, दलबीर, कृष्णा, रूप सिंह, भतेरी, महाबीर, सतबीर, राधेश्याम, महाबीर, रामकुमार, बबीता, नन्ही देवी, बाला देवी, रामकरण, रामफल, राममेहर, बलबीर, स्वरूप सिंह, जगपाल, राजबाला, भानी, वेदपाल, ब्रह्मा सिंह, बच्चा सिंह, भूरो देवी, कृष्णा, सुनीता, संतोष, शकुंतला, बलजीत, कमलेश, कृष्णा, महिपाल, दिलबाग, रानी देवी, सुभाष, बाला देवी, पलवती, मक्कड़, बाला, राममेहर, सरोज, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी सरोज ने बताया है कि शिकायत मिलते ही इन सभी लोगों की पेंशन काट दी गई है. जिन्हें रिकवरी के विभाग ने नोटिस भी दे दिया है. फर्जी बुढ़ापा पेंशन मामले की जांच हरियाणा सोशल जस्टिस परमेंट डिपार्टमेंट के निर्देश के आधार पर की गई थी.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.