किसानों- मजदूरों के लिए आर्थिक सहारा बनेगी हरियाणा सरकार की यह योजना, मिलेगी 5 लाख रुपए तक मदद

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार किसानों और मजदूरों के हितों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा प्रदेश के किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के लिए ‘मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना’ संचालित की गई है.

CM Nayab Singh Saini Kisan

यदि खेती- बाड़ी का काम करते समय (खेत या मंडी में) किसी किसान या मजदूर भाई के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो सरकार की ओर से आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाता है. प्रदेश सरकार ने इस योजना में आयु सीमा की बाध्यता को भी खत्म कर दिया है. अब 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे और 65 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को भी इस योजना के तहत लाभ मिल सकेगा.

इतने रुपए मिलेगी आर्थिक मदद

  • खेती- बाड़ी या मंडी में काम करने के दौरान मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा.
  • रीढ़ की हड्डी टूटने पर (स्थायी अपंगता) पर ढाई लाख रुपए की मदद मिलेगी.
  • दो अंग कटने पर: 1,87,500 रुपए
  • एक अंग कटने पर: एक लाख 25 हजार रुपए
  • चारों उंगलियां कटने पर: सवा लाख रुपए
  • पूरी उंगली कटने पर: 75 हजार रुपए
  • उंगली का कुछ हिस्सा कटने पर: साढ़े 37 हजार रुपए
यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की बड़ी योजना, NCR की मौजूदा सीमाओं में होगा बड़ा बदलाव

सबसे जरूरी बात

पीड़ित किसान या खेतिहर मजदूर को दुर्घटना के 60 दिन के भीतर आर्थिक सहायता राशि के लिए आवेदन करना होगा. देरी होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके लिए हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड (HSAMB) की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित क्षेत्र के सचिव के पास आवेदन करना होगा.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • फैमिली आईडी
  • आधार कार्ड
  • पुलिस रिपोर्ट
  • मेडिकल रिपोर्ट/ पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • बैंक पासबुक
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.