चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बढ़ते तापमान ने गर्मी का अहसास करा दिया है. वही बादलों की आवाजाही के कारण दिन के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे तपिश से मामूली राहत मिली है. इसके विपरीत रात के तापमान में 2.6 डिग्री का उछाल आया है, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ है.

बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, फिलहाल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है. आने वाले दिनों में दो और विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है. इसके चलते बादलवाई और कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.
11 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते बादलों की आवाजाही बढ़ेगी. एक ओर पश्चिमी विक्षोभ 14 मार्च को सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में गरज- चमक के साथ हल्की बूंदाबादी की संभावना है. इसके प्रभाव से फिर तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है.
तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में गिरावट और रात में बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान हवाओं की दिशा में परिवर्तन के चलते हल्की से मध्यम गति की हवाएं चली है. गर्मी की आहट बढ़ने के साथ- साथ सूती कपड़ों की डिमांड में तेजी आई है. रात और दिन के समय पंखे चलने लगे है. अगर गर्मी के तेवर ऐसे ही रहे तो बहुत जल्द एसी और कुलर उपकरणों की डिमांड बढ़ जाएगी क्योंकि मौसम में तपिश बढ़ी हुई है.