हरियाणा में एक किसान परिवार की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, युवाओं से राम- रमी और खाया चूरमा

सोनीपत | दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में आज एक किसान परिवार की बेटी की शादी काफी सुर्खियों बटोर रही है. इस परिवार ने बेटी की शादी के लिए कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा है और वह इस शादी में शामिल होने पहुंचे. राहुल यहां सुबह 10 बजे के बाद पहुंचे. घरवालों ने उनका स्वागत काफी जोरदार तरीके से फूलों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर किया.

Sonipat Rahul Gandhi

खुशी से झूम उठे परिजन और ग्रामीण

अपने बीच राहुल गांधी को पाकर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बता दें कि यह शादी किसान संजय की बेटी की हैं. पूरे क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर इस परिवार से राहुल गांधी का क्या संबंध है.

संजय वही व्यक्ति हैं जिसके खेत में लगभग दो साल पहले यानि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी अचानक पहुंच गए थे. ट्रैक्टर चलाते हुए खेत की जुताई भी की थी. इसके साथ ही, यहां राहुल ने धान भी लगाया था. खेत में जुताई- बुवाई करने के बाद राहुल ने खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया था.

राहुल गांधी ने खाया चूरमा

अब जब संजय की बेटी की शादी हो रही है तो उन्होंने कार्ड राहुल गांधी को भी भेजा था. कार्ड मिलने पर राहुल गांधी ने पहुंचने का आश्वासन दिया था. इसी के चलते आज राहुल गांधी ने गोहाना के गांव मदीना पहुंचकर संजय की बेटी को आशीर्वाद दिया. गांव में पहुंचने पर युवाओं ने राहुल गांधी का राम- राम कहते हुए अभिनंदन किया.

यह भी पढ़े -  सोनीपत से हरिद्वार के लिए शुरू हुई सीधी AC बस, जानें किराया और पूरा टाइम टेबल

किसान संजय के परिवार ने राहुल गांधी को हरियाणवी पगड़ी पहनाई और उनका जोरदार स्वागत किया. कुछ देर के लिए राहुल गांधी किसान संजय के घर रुके. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ चूरमा खाया. मदीना गांव में राहुल गांधी के आगमन की सूचना मिलते ही जश्न जैसा माहौल बन गया. राहुल गांधी को देखने को लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई. किसान संजय ने कहा कि हमारे और ग्रामीणों के लिए ये गर्व की बात है कि देश का एक बड़ा नेता उनके गांव की चौपाल और आंगन से दोबारा जुड़ रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.