चंडीगढ़ | हरियाणा के उन युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जो ग्रुप डी के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. जी हां, आपको बता दे कि जल्द ही ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. हरियाणा सरकार की तरफ से विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के लगभग 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पास प्रस्ताव भेजा जा चुका है.
राज्य सरकार के प्रस्ताव पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से करीबन 13 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है. इनमें साढ़े 5 हजार पद पुलिस के है.
हरियाणा ग्रुप डी सीईटी के लिए शेड्यूल
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 10 हजार पदों पर होने वाली नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले ग्रुप डी के पदों पर भर्तियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का शेड्यूल जारी होगा. अभी तक सिर्फ ग्रुप सी के लिए सीईटी का आयोजन किया गया है. राज्य में इस वर्ष 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होना प्रस्तावित हैं जिनमें से 13 हजार पदों की भर्तियां निकाली जा चुकी हैं जबकि 10 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अप्रैल के लास्ट तक शुरू हो सकती है. बचे हुए 7 हजार पदों के लिए समय- समय पर भर्तियां निकलेंगी.
युवाओं से मांगे सुझाव
ग्रुप डी सीईटी के लिए पोर्टल को ओपन किया जाएगा. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से सभी विभागों और बोर्ड- निगमों को खाली पदों को भरने के लिए मांगपत्र भेजने के लिए निर्देश दिए जा चुके है. पोर्टल खोलने से पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह द्वारा राज्य के युवाओं से सुझाव मांगे गए है. युवा अपने सुझाव गूगल फॉर्म के जरिए भेज सकते हैं.
