हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि से लुढ़का तापमान, मौसम विभाग ने फिर जताईं बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुई पश्चिमी प्रणाली के चलते हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. रविवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली और हल्की से मध्यम बारिश हुई. गुरुग्राम और रेवाड़ी में ओले भी गिरे जबकि पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद और यमुनानगर में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी तेज हवाओं के साथ गरज- चमक और बारिश की संभावना है.

Barish Rain Weather

हरियाणा में मौसम अपडेट

पिछले कुछ दिनों से राज्य में गर्मी बढ़ रही थी लेकिन बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. भिवानी में करीब 30 डिग्री, गुरुग्राम में 27 डिग्री और रोहतक में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अंबाला में 26 डिग्री, चंडीगढ़ में 26.3 डिग्री और हिसार में 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा है.

फरीदाबाद में भी रविवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद वहां मौसम काफी सुहावना रहा. इस दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में टाउन पार्क में हो रहे फ्लावर फेस्टिवल का जमकर मजा लिया. मौसम सुहावना होने के कारण परिवार और बच्चों ने पूरे फेस्टिवल को अच्छे से देखा.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

आगे भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज फिर राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके बाद, 17 मार्च को मौसम शांत रहने की संभावना है लेकिन 18 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ और तेज हवाएं चल सकती है. राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत तक मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा. इस दौरान तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.