Airtel ने लांच किया नया फैमिली रिचार्ज प्लान, एक साथ चलेगी 4 सिम

गैजेट डेस्क, Airtel New Plan | अगर आप भी एयरटेल यूजर्स है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास रहने वाली है. एयरटेल की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए कुछ शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर किए जा रहे है. कंपनी के पोर्टफोलियो में आपको कई सारे रिचार्ज प्लान देखने को मिल जाएंगे, परंतु आज हम आपको एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जो एक फैमिली पोस्टपेड प्लान होने वाला है.

AIRTEL

Airtel ने लांच किया नया प्लान

हम एयरटेल के 1399 रुपये वाले प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस प्लान में आप एक साथ चार सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं एक रेगुलर सिम के साथ आपको 3 ऐड ऑन का मौका भी मिलने वाला है. इस रिचार्ज प्लान में आपको 390gb डाटा मिलने वाला है जो इसे अपने आप में काफी खास बना देता है. अगर आप भी ज्यादा डाटा यूजर है तो यह प्लान आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा.

मिलेगा 390gb डाटा

1399 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए तो यह प्लान एक रेगुलर और तीन फ्री एड ऑन सिम के साथ आता है. कंपनी के इस प्लान में प्राइमरी यूजर्स को 300 जीबी डाटा और हर एड ऑन सिम को 30 जीबी डाटा यानी की कुल मिलाकर इस रिचार्ज प्लान में आपको 390 जीबी डाटा मिलने वाला है. फ्री SMS के साथ आप देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल का भी लाभ उठा सकते हैं.

Jio हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन

इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स का भी फ्री में एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी की तरफ से 6 महीनों के लिए अमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान में 1 साल के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी एकदम फ्री दिया जा रहा है. यह प्लान एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम के साथ आता है. अगर आप भी हाल फिलहाल में ऐसे किसी फैमिली प्लान की तलाश कर रहे थे तो एयरटेल का यह प्लान आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा. अन्य कंपनियों की भी परेशानी इस प्लान ने बढ़ा दी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.