HSSC का बड़ा फैसला, ग्रुप सी भर्ती के लिए Correction Window ओपन; ऐसे करें फॉर्म अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी सीईटी का आयोजन किया जा चुका है. आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके अंतर्गत, आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी मगर आयोग ने हरियाणा के युवाओं को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है. बता दें कि हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल सहित तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है.

HSSC

सोमवार को खोला गया पोर्टल

HSSC की तरफ से एक से चार जनवरी तक विज्ञापन संख्या 01/2026, 02/2026, 03/2026 और 04/2026 के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए करेक्शन पोर्टल खोल दिया है. यह पोर्टल सोमवार को ओपन किया गया है. इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन यानी ईडब्ल्यूएस के लिए अधिकतम वार्षिक आय ₹800000 निर्धारित की गई है. ऐसे में अब अधिकतम 8 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले परिवारों के युवा भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईब्ल्यूएस) कोटे में आवेदन कर पाएंगे. पहले ईडब्ल्यूएस कोटे में छह लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के युवाओं को ही आवेदन की अनुमति थी.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

19 मार्च रात 12 बजे तक का समय

आय सीमा में लाख रुपये की बढ़ोतरी से हजारों युवा ईडब्ल्यूएस कोटे में अप्लाई कर पाएंगे. जो युवा पहले आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें भी आवेदन करने का मौका मिला है. जिन युवाओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपने एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दिए हैं मगर वें किसी भी जानकारी को अपडेट करना चाहते हैं तो वे 19 मार्च की रात 11.59 बजे तक ऐसा कर सकते हैं. युवाओं को 19 मार्च तक का समय दिया गया है.

जरूरी सहायक दस्तावेज

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह की तरफ से कहा गया कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पहले से जमा किए गए आवेदन पत्र में अपनी जानकारी अपडेट करते वक्त जरूरी सहायक दस्तावेज जरूर अपलोड करें. ऐसे में अभी युवाओं के पास 16 मार्च से 19 मार्च रात 12:00 तक का समय है. इस दौरान युवा आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन फार्म में यदि कोई जानकारी अपडेट करना चाहते हैं तो ऐसा भी कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.