गैजेट डेस्क, Redmi 15A 5G Smartphone | अगर आप भी हाल फिलहाल में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको रेडमी के एक ऐसे ही नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देंगे, हम Redmi 15A 5G Smartphone के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इसकी कीमत से लेकर फीचर्स और कैमरा सेटअप के बारे में भी विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, जिसके बाद आपका सारा कंफ्यूजन दूर हो जाएगा.
6300 Mah की बैटरी
Redmi 15A 5G Smartphone में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया गया है और इसमें आपको ऑक्टा कोर 5G चिपसेट मिलेगा. खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में आपको 6300 MAh की बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है. कंपनी की तरफ से स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, जो इसे अपने आप में और भी खास बना रहा है.
मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
इसके बेस वेरिएंट 4GB रैम प्लस 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये, 4GB प्लस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 14499 रुपये, 6GB प्लस 12gb वेरिएंट की कीमत 16499 रुपये है. आप इसे ब्लैक, ऑसम ब्लू और अमेज पर्पल किसी भी कलर ऑप्शन में ऑर्डर कर सकते हैं.
आपको फ्लिपकार्ट या MI स्टोर पर यह काफी आसानी से मिल जाएगा. रेडमी का यह स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ट होने वाला है, इसमें गूगल gemini सर्कल टू सर्च और श्यओमी इंटरकनेक्ट जैसे AI बेस्ड फीचर भी मिलने वाले हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 60 HZ, 90 HZ और 120 HZ के बीच होने वाला है.
कैसा मिलेगा कैमरा सेटअप
कैमरे के बारे में बातचीत की जाए, तो इस स्मार्टफोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें 32 मेगापिक्सल का मेंन कैमरा और एक एलइडी फ्लैशलाइट शामिल है. वही, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है. धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इस स्मार्टफोन में ip52 रेटेड बिल्ड दी गई है.
आपको इस फोन में ढेर सारे फीचर्स मिलने वाले हैं, अगर आप भी हाल फिलहाल में बजट में बेहतरीन फोन की तलाश कर रहे थे तो अब आपकी यह तलाश पूरी हो सकती है. इसमें प्रोसेसर भी काफी बेहतरीन मिलेगा. आप इस स्मार्टफोन को काफी आसानी से आर्डर कर सकते हैं.
