समर सीजन में पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब 30 जुलाई तक दौड़ेगी भिवानी से 3 राज्यों को जाने वाली यह ट्रेन

भिवानी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आगामी गर्मी सीजन की छुट्टियों में पर्यटन स्थलों पर भ्रमण करने जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस- भिवानी- बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है. इस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार से राजस्थान सहित गुजरात और महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों को विशेष फायदा मिलेगा.

Indian Railways Train 2

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस- भिवानी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि में में बांद्रा टर्मिनस से 1 अप्रैल से 29 जुलाई तक और भिवानी- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन की संचालन अवधि में भिवानी से 2 अप्रैल से 30 जुलाई तक विस्तार को हरी झंडी दिखा दी गई है. साथ ही, इस ट्रेन के संचालन समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  भिवानी की दीया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

कंफर्म टिकट मिलना होगा आसान

अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मी सीजन में हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है. पर्यटन और घरेलू यात्राओं के कारण नियमित ट्रेनों में पैर रखने की जगह तक नहीं मिलती है. ऐसे में इस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार से यात्रियों के पास ज्यादा विकल्प मौजूद रहेंगे. उन्हें न केवल लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी बल्कि कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.