हरियाणा के सुभाष स्टेडियम से खिलाड़ियों के लिए आई खुशखबरी, मल्टीपर्पज हॉल व सिंथेटिक ट्रैक की मिलेगी सुविधा

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले से खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में खिलाड़ियों को बहुत जल्द आधुनिक खेल सुविधाओं की सौगात मिलने जा रही है और इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 14.26 करोड़ रुपए की लागत से एक नए मल्टी पर्पज हॉल का निर्माण किया जाएगा.

Stadium Photo

इस संबंध में खेल विभाग से नक्शा पास होने के बाद अब बजट की अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सोनीपत के उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बुनियादी ढांचे की सुविधा मिलेगी जिससे उनके खेल कौशल में सुधार देखने को मिलेगा.

सिंथेटिक ट्रैक की मिलेगी सुविधा

सुभाष स्टेडियम में नए मल्टी पर्पज हॉल के साथ 200 मीटर का सिक्स लेन का सिंथेटिक ट्रैक भी तैयार किया जाएगा. यह हाल बास्केटबाल लान के समीप बनाया जाना प्रस्तावित है. स्टेडियम में किए जा रहे इस बदलाव की योजना में केवल भवन निर्माण ही नहीं बल्कि परिसर की चारदीवारी को उंचा करना और खिलाड़ियों व अधिकारियों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करना भी शामिल हैं.

इससे कुश्ती, कबड्डी, बाक्सिंग, जिम्नास्टिक और बैडमिंटन जैसे इंडोर खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतरीन माहौल मिल सकेगा. यहां खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा तो वे नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  कोटा पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा के इस बस अड्डे से चलेगी AC बसें

जलभराव की समस्या होगी दूर

मानसून सीजन में गहराई पर ग्राउंड होने के चलते यहां जलभराव की समस्या देखने को मिलती हैं जिससे खिलाड़ियों को लंबे समय तक अभ्यास से दूर रहना पड़ता है. इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए स्टेडियम में करीब 8 फीट तक मिट्टी का भराव किया जाएगा. इसके लिए 66 लाख रुपये का अलग से बजट रखा गया है और वर्तमान में री- टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. मिट्टी भराव का कार्य पूरा होते ही मुख्य भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.