नई दिल्ली, Repo Rate News | आज आरबीआई की तरफ से मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर ऐलान कर दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि यह पॉलिसी उम्मीद के अनुसार ही रहने वाली है, इसमें किसी तरह के बड़े बदलाव की कोई भी आशंका नहीं जताई जा रही है. रेपो रेट अभी भी 5.25% पर बनी हुई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आखिरी बार RBI की तरफ से दिसंबर 2025 में रेपो रेट में कमी की गई थी. पिछले दो दिनों से ग्राहक रेपो रेट में बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बड़ा बदलाव
रेपो रेट में फिलहाल कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. इस वजह से होम लोन और दूसरे लोन के ग्राहकों को EMI में कमी के लिए अभी और भी ज्यादा इंतजार करना होगा. पिछले साल फरवरी में अब तक रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में 1.25% तक की कमी की जा चुकी है. इस मामले पर एक्सपर्ट का कहना है कि मध्य पूर्व में चल रही लड़ाई की वजह से महंगाई बढ़ने का डर भी सता रहा था, परंतु फिर भी आरबीआई की तरफ से रेपो रेट को स्थिर ही रखा गया है.
6 अप्रैल को आरबीआई की मॉनेटरी बैठक शुरू हुई थी, आज 8 अप्रैल को इसके नतीजे का ऐलान भी कर दिया गया है. आरबीआई की तरफ से एमपीसी में अपना न्यूट्रल रुख ही बरकरार रखा गया है. एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसे होम लोन और दूसरे लोन के ग्राहकों को फिलहाल EMI में किसी प्रकार की कोई भी राहत नहीं मिलेगी. अगर मध्य पूर्व की लड़ाई जल्द खत्म हो जाती है, तो महंगाई काबू में हो सकती है.
आगे क्या रुख अपनाएगा आरबीआई
इसके बाद केंद्रीय बैंक इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रेपो रेट में 0.25% तक की कमी भी कर सकता है, हालांकि अभी यह कहना सही नहीं है कि रेपो रेट में आगे कमी की जाएगी या फिर बढ़ोतरी होगी. आरबीआई की तरफ से पिछले साल फरवरी से लेकर अब तक रेपो रेट में 1.25% तक की कमी ही की गई है.
इसका फायदा भी सीधा-सीधा ग्राहकों को मिला है, 50 लाख से लेकर 20 लाख के लोन पर EMI 3000 रुपये से ज्यादा कम हुई है. अभी भी ग्राहक रेपो रेट में बदलाव का इंतजार कर रहे थे, परंतु अभी ऐसी कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है. अबकी बार भी रेपो रेट को स्थिर ही रखा गया है.