लगातार बदलाव के बाद अब सामान्य स्थिति में पहुंचा हरियाणा का मौसम, गेहूं कटाई कार्य पकड़ेगा जोर

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है. पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम में ठंडक घोल दी है. अब पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद आसमान साफ होने लगा है. तापमान में उतार- चढ़ाव अभी भी जारी है. उतर- पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय मीठी गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है लेकिन दिन में तपिश बढ़ने लगी है.

weather mausam dhup

बारिश के बाद हरियाणा में दिन के तापमान में धीरे- धीरे बढ़ोतरी हो रही है लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है. राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गुरुग्राम में रहा है जोकि 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

हरियाणा मौसम अपडेट

रात में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे राते ठंडी रही है. कई जिलों में रात का तापमान 14 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. बारिश और ओले गिरने के बाद आसमान साफ और ठंडी हवाओं के कारण रातें ठंडी लगने लगी है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

आगे बारिश से राहत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, राज्य में 14 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हवाओं की दिशा बदलने से रात के समय उत्तरी हवाएं चल रही है जिससे तापमान नीचे आ रहा है. वही दिन मे हवाएं उत्तर- पश्चिमी होने और तेज धूप खिलने से तापमान बढ़ रहा है. आने वाले 3 से 4 दिनों तक रात के तापमान में गिरावट संभव है और दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे आने वाले दिनों गर्मी बढ़ने के आसार है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.