नई दिल्ली | LPG गैस सिलेंडर को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि अब कई गांवों में फिर से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू हो गई है. इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी क्योंकि उन्हें पहले सिलेंडर लेने के लिए खुद गैस एजेंसी जाना पड़ता था. यह पिछले दिनों हुई गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण हुआ, जिससे सप्लाई धीमी पड़ गई.

ऐसे मिलेगा घर बैठे सिलिंडर
अगर आप घर बैठे गैस सिलेंडर मंगवाना चाहते है, तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग करनी होगी. इसके बाद एक OTP आएगा. इसी OTP के आधार पर डिलीवरी दी जाएगी. फिलहाल 99% से अधिक डिलीवरी OTP के माध्यम से हो रही है.
हाल ही में एक और LPG टैंकर भारत पहुंचा है, जिससे सप्लाई बेहतर हुई है. पहले कई टैंकर रास्ते में फंस गए थे, जिससे समस्या बढ़ गई थी.
LPG सिलेंडर की कीमतों पर नजर
1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. वही तब घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन मार्च मे LPG गैस सिलेंडर के रेट भी बढ़ चुके है. 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर के FTL गैस सिलेंडर के रेट में 51 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी.
5 किलों के सिलेंडर के लिए अब एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती है. ग्राहक सिर्फ Id दिखाकर गैस एजेंसी से सिलेंडर ला सकते है. यह सुविधा खासकर मजूदरों और किरायदारों के लिए उपयोगी है. सरकार LPG गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.